March 13, 2026

नशे में ड्राइविंग पड़ रही भारी – पौड़ी पुलिस कर रही लगातार वाहन चालकों की गिरफ्तारी

0
IMG-20251225-WA0003.jpg

जनपद में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है नियमित रूप से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने तथा निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्त चालानी कार्यवाही की जा रही है जिसके क्रम में कार्यवाही करते हुए कोटद्वार पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 चालकों को मौके पर गिरफ्तार करने के साथ ही वाहनों को भी सीज़ कर उनके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। साथ ही चेकिंग के दौरान रैश ड्राइविंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट चलना और मोबाइल फोन का प्रयोग जैसे जोखिमपूर्ण चालन पर भी पुलिस ने कुल 53 चालकों पर (यातायात श्रीनगर–10, श्रीनगर–07, पौड़ी 05,यातायात कोटद्वार–13, कोटद्वार-07, लक्ष्मणझूला–11) चालान किए गए। सघन चेकिंग अभियान के परिणामस्वरूप जनपदभर में कुल 160 वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed