May 12, 2026

उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी चुनाव-2026 की घोषणा

0
IMG-20251224-WA0035.jpg

उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी चुनाव-2026 के लिए आज प्रेस क्लब में चुनाव अधिकारी दर्शन सिंह रावत ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया रावत ने बताया कि उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी चुनाव-2026 के लिए मतदान (यदि आवश्यकता पड़ी तो) 30 दिसंबर, 2025 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होंगे उसी दिन दोपहर 4 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी इसके साथ ही उन्होेंने निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री 26 व 27 दिसंबर को प्रातः 11.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी और उसी दिन नामांकन पत्र जमा होंगे 28 दिसंबर को प्रातः 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी और उसी दिन शाम 5 बजे तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की घोषणा होगी चुनाव अधिकारी श्री रावत ने बताया कि कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर अध्यक्ष पद पर एक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक, महामंत्री पद पर एक, संयुक्त मंत्री पद पर दो पद (एक पद महिला आरक्षित), कोषाध्यक्ष पद पर एक, संप्रेक्षक पद पर एक पद, सदस्य कार्यकारिणी पर नौ पद पर चुनाव होगा इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. वीके डोभाल व लक्ष्मी प्रसाद बड़ोनी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *