March 14, 2026

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आहूत की गई बैठक

0
IMG-20251028-WA0024.jpg

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आहूत की गई बैठक में अध्यक्ष सुधा कुकरेती द्वारा बताया गया कि दिनांक 16 नवंबर 2025 को संगठन का प्रांतीय अधिवेशन किच्छा रुद्रपुर में होना तय हुआ है जिसमें मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत स्वास्थ्य राज्य मंत्री सुरेश भट्ट तथा स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर सुनीता टम्टा आएंगे और प्रदेश भर के लगभग 1000 से अधिक फार्मेसी अधिकारी अधिवेशन में शामिल होंगे उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में अधिवेशन में प्रतिभाग करने का आह्वान प्रदेश भर के फार्मेसी अधिकारियों से किया है ।अधिवेशन में संवर्ग की मुख्य मांगो जैसे पदों में वृद्धि और पदोन्नति पद का वेतनमान पारदर्शी स्थानांतरण फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन 2015 लागू करना आदि पर विचार रखे जाएंगे अधिवेशन मे नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है तथा अधिवेशन के दिन नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष सुधा कुकरेती प्रांतीय महामंत्री डॉक्टर सतीश पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल बिष्ट उपाध्यक्ष बृजेश कुमार संगठन मंत्री टीआर रौथाण कोषाध्यक्ष हरीश उनियाल संयुक्त मंत्री आजाद चौधरी संपरिक्षक संजय कुमार आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed