November 7, 2026

अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

0
IMG-20261106-WA0002.jpg

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून दौरे को लेकर उत्तराखंड में सियासी घमासान देखने को मिला। अमित शाह के दौरे के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर गृह मंत्री के आगमन पर अपना विरोध जताया, तो वहीं काले गुब्बारे हवा में छोड़कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने की। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र और राज्य सरकार उत्तराखंड की जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई हैं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी और बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग रही है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर जवाब देने के बजाय बड़े-बड़े आयोजनों में व्यस्त है। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि जब तक प्रदेश की महिलाओं और युवाओं को न्याय नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस का संघर्ष और विरोध जारी रहेगा।

वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया। इस विरोध प्रदर्शन के बाद प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed