October 29, 2026

अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गैंगस्टर सहित 04 नशा तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
IMG-20261028-WA0025.jpg

गिरफ्तार अभियुक्तों में से 01 अभियुक्त हरिद्वार का है गैंगस्टर, जो पूर्व में चोरी, लूट व अन्य आपराधिक घटनाओं में जा चुका है जेल

अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक घटनाओं के 08 अभियोग है पंजीकृत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गईः-

1- कोतवाली रायवाला

5.55 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 27/10/2026 को रायवाला पुलिस द्वारा गस्त के दौरान रिजेन्टा होटल के पास से 01 अभियुक्त राम दुबे को 5.55 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार करते हुए तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्याः यू0के0-08- बीजे-2180 को सीज किया गया। अभियुक्त के विरूद्व कोतवाली रायवाला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व में चोरी, लूट, डकैती सहित अन्य संगीन घटनाओं में जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरुद्ध गैंगस्टर सहित अन्य संगीन आपराधिक घटनाओं के जनपद हरिद्वार में 08 अभियोग पंजीकृत है।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त-

1- राम दुबे पुत्र शंकर दुबे निवासी जतिन मेडिकल वाली गली इण्टर कालेज रोड हरिपुरकला रायवाला, उम्र 30 वर्ष

बरामदगी-

1- 5.55 ग्रा0 अवैध स्मैक
2- एक्टिवा स्कूटी वाहन संख्या यू0के0-08- बीजे-2180

आपराधिक इतिहास अभियुक्त राम दुबे –

1- मु0अ0सं0- 406/2024 धारा 356/379/411 भादवि, थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार
2- मु0अ0सं0- 410/2019 धारा- 411/413 भादवि, थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार
3- मु0अ0सं0- 405/2019 धारा 356/379/411 भादवि, थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार
4- मु0अ0सं0- 281/2019 धारा 356/379/411/34 भादवि, थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार
5- मु0अ0सं0- 596/2019 धारा 2(बी)(1), 2(ई)/3 गैगस्टर एक्ट, थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार
6- मु0अ0सं0- 450/2022 धारा 401 भादवि, थाना कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार
7- मु0अ0सं0- 115/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस, थाना रायवाला, जनपद देहरादून
8- मु0अ0सं0- 588/2018 धारा 401 भादवि, थाना कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार

2- कोतवाली विकासनगर

863 ग्राम अवैध चरस के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

 विकासनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दिनांक - 27/10/2026 को अलग-अलग स्थानों से अभियुक्त (1) गुरद्वीप पुत्र मेघराम व (2)-राजेन्द्र पुत्र दौलत को 306 ग्राम अवैध चरस व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी वाहन संख्या- एचपी 17-ई-5438 के साथ तथा ढालीपुर क्षेत्र से अभियुक्त इन्तजार पुत्र स्व0 महमूब को 557 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्व कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये 

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- गुरद्वीप पुत्र मेघराम उम्र 20 वर्ष निवासी ओरन धार चंदना थाना कुपुई शिमला हि0प्र0
2- राजेन्द्र पुत्र दौलत उम्र 35 वर्ष निवासी मसराह धारा चन्दना थाना कुपुई शिमला हि0प्र0
(बरामदगी-306 ग्राम अवैध चरस)

3- इन्तजार पुत्र स्व0 महमूब, निवासी ढालीपुर, विकासनगर देहरादून, उम्र 36 वर्ष
(बरामदगी- 557 ग्राम अवैध चरस)

3- थाना क्लेमेंटाउन

01 पेटी देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

दि0 28/10/2026 को क्लेमेनटाउन पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दूधली रोड परी एनक्लेव के पास से 01 अभियुक्त वहीद खान पुत्र शहीद खान को 52 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना क्लेमेंटाउन पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त

वहीद खान पुत्र शहीद खान निवासी रेतावाला नागल बुलंदवाला दूधली, थाना क्लेमेंट टाउन, देहरादून, उम्र 48 वर्ष

बरामदगी

52 ट्रेटा पैक अवैध देशी शऱाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed