June 22, 2026

पानी की समस्या से जनता त्राहिमाम त्राहिमाम करती नजर आ रही है लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुनीता प्रकाश ने लिया संज्ञान

0
IMG-20260529-WA00281.jpg

उत्तराखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है दूसरी ओर जल संकट भी गहराता जा रहा है देहरादून जनपद के कई स्थानों पर जल संकट गहरा था जा रहा है वार्ड नंबर 15 के रविदास मंदिर मोहल्ले के लोग त्राहिमाम त्राहिमाम करते हुए नजर आ रहे हैं पिछले कई महीनो से वहां पर पानी की समस्या आ रही है लेकिन सरकार और जल संस्थान उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है एक और जहां सरकार की बड़ी योजना हर घर नल के तहत पानी पहुंचाने के बड़े दावे हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी के समय पानी की समस्या लगातार बनी हुई है । बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र कैबिनेट मंत्री और राजपुर से विधायक खजान दास का है। वही कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ सुनीता प्रकाश ने पानी की समस्या को देखते हुए वार्ड नंबर 15 के रविदास मंदिर मोहल्ले में जाकर निरीक्षण किया और लोगों की समस्या सुनी वहीं इसके बाद कांग्रेस नेता सुनीता प्रकाश और स्थानीय लोगों ने उत्तराखंड जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक डीके सिंह से मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया हालांकि विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया कि जल्द ही पानी की समस्या को दूर किया जाएगा वहीं कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर यह समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह धरने पर बैठेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed