May 13, 2026

सेलाकुई क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा

0
IMG-20260513-WA0019.jpg

वादी प्रमोद कुमार तिवारी पुत्र स्व0 प्रेमदत्त तिवारी निवासी- गांव चलाई, पो०- थानो, देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि सेलाकुई स्थित उनकी फैक्ट्री के परिसर के बाहर से अज्ञात चोर द्वारा उनकी कार मारूती ओमनी वैन संख्या: यू0के0-07-एयू-0377 को चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0- 53/2026, धारा- 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थो को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशो के क्रम में घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम गठित की गई।  गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर उसके आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर  दिनांक - 12/05/2026 को धूलकोट तिराहे के पास से चेकिंग के दौरान घटना में चोरी की गई उक्त ओमिनी कार के साथ घटना में शामिल अभियुक्त मोनू उर्फ राहुल राणा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का पूर्व में भी चोरी तथा अन्य आपराधिक मामलों में जेल जाना प्रकाश में आया है। 

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- मोनू उर्फ राहुल राणा पुत्र बलवीर प्रसाद राणा निवासी चोरा पोस्ट ऑफिस मठियाना पट्टी, एकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, हाल पता मकान नंबर 24 बी, कैनाल रोड, किशनपुर, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र- 27 वर्ष

आपराधिक इतिहास:
1- मु0अ0सं0-53/2026 धारा 303(2)/ 317(2) बीएनएस थाना सेलाकुई
2- मु0अ0सं0- 126/2025 धारा- 303(2)/317(2) बीएनएस थाना डालनवाला
3- मु0अ0सं0- 156/2023 धारा- 380/411 भादवि0 थाना प्रेमनगर

बरामदगी:
1- घटना में चोरी की गयी ओमिनी कार संख्या: यू0के0-07-एयू-0377 सफेद रंग

पुलिस टीम

1- उ0नि0 सुमेर सिंह
2- अ0उ0नि0 मनोज सिहं
3- का0 फरमान अली
4- का0 सोहन
5- का0 जितेन्द्र (एसओजी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed