May 12, 2026

एसएसपी दून के निर्देशो लगातार चल रहा दून पुलिस का सत्यापन अभियान

0
IMG-20260510-WA0074.jpg

किराएदार का सत्यापन न कराने वाले 41 मकान मालिकों/ प्रतिष्ठान स्वामियों के 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान कर किया 04 लाख 10 हज़ार रुपये का जुर्माना**15 संदिग्ध व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर वसूला 3750 /- रुपये का जुर्माना* वर्तमान में प्रचलित *”ऑपरेशन प्रहार”* के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने- अपने थाना क्षेत्रों में बाहरी राज्यों/जनपदों से आकर रहने वाले किराएदारो, फड़/ फेरी/ठेली वालों तथा संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन/चेकिंग हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में आज दिनांक 10 मई 2026 को बसंत विहार, विकासनगर तथा सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा उक्त स्थानों पर निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 600 से अधिक बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की गई तथा किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले 41 मकान मालिकों का धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान करते हुए 04 लाख 10 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया तथा संदिग्ध अवस्था मे घूम रहे 15 संदिग्धों को थाने पर लाकर नाम पता तस्दीक करते हुए उनका 81 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 3750/= ₹ का जुर्माना वसूला गया। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में सत्यापन/चेकिंग अभियान लगातार जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed