June 15, 2026

जिला सूचना अधिकारी पद पर प्रियंका जोशी ने संभाला कार्यभार

0
IMG-20260421-WA0041.jpg

जनपद देहरादून में जिला सूचना अधिकारी के पद पर प्रियंका जोशी ने अपने स्थानांतरण के उपरांत 21 अप्रैल 2026 को विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला सूचना परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण के दौरान कार्यालय में एक संक्षिप्त स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्मिकों ने जोशी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विभागीय कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने टीम वर्क को प्राथमिकता देते हुए जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed