April 19, 2026

जिला अस्पताल कोरोनेशन को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (NQAS) के तहत राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन प्रदान किया गया है

0
IMG-20260418-WA0065.jpg

देहरादून स्थित प्रतिष्ठित पंडित दीनदयाल उपाध्याय कोरोनेशन अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए राजधानी का मान बढ़ाया है। अस्पताल को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नेशनल क्वालिटी

एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (NQAS) के तहत राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन प्रदान किया गया है। यह सम्मान अस्पताल की उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं, आधुनिक व्यवस्थाओं और मरीजों को दी जा रही बेहतर सुविधाओं का प्रमाण माना जा रहा है। केंद्रीय विशेषज्ञ टीम द्वारा किए गए विस्तृत निरीक्षण और सघन ऑडिट में अस्पताल ने 90.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के साथ कोरोनेशन अस्पताल ने न केवल उत्तराखंड बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। अस्पताल प्रशासन ने इसे निरंतर सुधार, अनुशासन, बेहतर प्रबंधन और कर्मचारियों की टीम भावना का परिणाम बताया है। ऑडिट प्रक्रिया के दौरान अस्पताल के 12 विभागों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इनमें ओपीडी, आईसीयू, प्रशासनिक शाखा, रेडियोलॉजी, इमरजेंसी, आईपीडी, ऑपरेशन थिएटर, लैब, मैटरनिटी वार्ड, लेबर रूम समेत अन्य महत्वपूर्ण इकाइयाँ शामिल रहीं। सभी विभाग निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर पूरी तरह खरे उतरे और उत्कृष्ट सेवाओं की मिसाल पेश की इस बड़ी सफलता के साथ अस्पताल को केंद्र सरकार की ओर से अगले तीन वर्षों तक प्रतिवर्ष 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। इस धनराशि का उपयोग अस्पताल के रखरखाव, साफ-सफाई, आधुनिक उपकरणों की खरीद, संसाधनों के विस्तार और मरीज सुविधाओं को और बेहतर बनाने में किया जाएगा। इससे आने वाले समय में मरीजों को और अधिक आधुनिक तथा सुविधाजनक उपचार मिल सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, सचिव सचिन कुर्वे, जिलाधिकारी सविन बंसल, एमडी मनुज गोयल तथा सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने अस्पताल प्रबंधन और समस्त कर्मचारियों को बधाई दी। कोरोनेशन जिला अस्पताल के CMS डॉ. मनु जैन ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे स्टाफ की मेहनत, समर्पण और एकजुटता का परिणाम है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल लगातार प्रयास करता रहेगा वहीं आज रेडियोलॉजी विभाग के डॉक्टर कर्मचारियों ने डॉ मनु जैन (PMS) को शुभकामनाएं दी इस अवसर पर
डॉ यतींद्र सिंह( वरिष्ठ परामर्शता रेडियोलॉजी डॉ निखिल (senior radiologist)
राजवीर सिंह
(वरिष्ठ एक्स-रे तकनीशियन )
राकेश चंद्र पुरोहित
(वरिष्ठ एक्स-रे तकनीशियन )
राजेश्वरी राव
(SNO)
बसंती नेगी
(एक्स-रे तकनीशियन)
संतोष कुमार मिश्रा
(वरिष्ठ एक्सरे तकनीशियन)
सिमरन सक्सेना (गायनी अल्ट्रासाउंड ward Aaya / prd)
सुरेन्द्र कुमार (वार्ड बॉय)
मनीष चौहान (डाटा ऑपरेट)
उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed