March 13, 2026

वाहन दुर्घटना 05 लोग घायल, 02 की हुई मृत्यु, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

0
IMG-20260313-WA0021.jpg

दिनांक 13 मार्च 2026 को थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर से SDRF पोस्ट कपकोट को सूचना प्राप्त हुई कि रिखाड़ी-पतियासार के पास एक बोलेरो वाहन संख्या UK02TA-3078 दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई

जिला नियंत्रण कक्ष (DCR) बागेश्वर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में चालक सहित कुल 07 लोग सवार थे, जिनमें 05 महिलाएं एवं 02 पुरुष शामिल थे। दुर्घटना में 02 महिलाओं की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 05 अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

SDRF टीम के घटनास्थल पर पहुंचने से पूर्व ही स्थानीय लोगों एवं जिला पुलिस की सहायता से 05 घायलों को खाई से निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया था। इसके उपरांत SDRF टीम द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाकर 02 मृतकों के शवों को खाई से निकालकर रोड हेड तक लाया गया तथा आगे की कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed