June 27, 2026

कोर्ट परिसर में धमाकों की धमकी पर दून पुलिस की त्वरित कार्यवाही

0
IMG-20260218-WA0016.jpg

सर्च अभियान के दौरान कोर्ट परिसर में नहीं मिली कोई भी संदिग्ध वस्तु अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से कोर्ट को बम से उड़ाने की दी थी धमकी जिला जज कार्यालय से सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से कोर्ट परिसर को बम से उडाने की धमकी दी गई है सूचना का त्वरित संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर मौके पर पहुँचे उच्चाधिकारियों द्वारा सर्च अभियान के कमान संभालते हुए डॉग स्क्वाड तथा बम डिस्पोजल स्क्वाड तत्काल मौके पर बुलाया गया। मौके पर पुलिस द्वारा तत्काल कोर्ट परिसर को खाली कराते हुए डॉग स्क्वाड तथा बी०डी०एस० टीम के साथ सम्पूर्ण कोर्ट परिसर की सघन चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान टीम को किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed