March 14, 2026

राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त, अपराधियों के हौसले बुलंदः- गणेश गोदियाल

0
IMG-20260204-WA0010.jpg

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य की कानून व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त बताते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रदेश की राजधानी देहरादून के मुख्य बाजार में युवती की गला काट कर हत्या की गई उससे राज्य की ध्वस्त पडी कानून व्यवस्था की पोल खुल कर रह गई है तथा इससे साबित हो गया है कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है तथा बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद हैं गणेश गोदियाल ने कहा कि जिस प्रकार राजधानी देहरादून के मच्छी बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में दिन दहाड़े युवती की गला काट कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया उसने भाजपा के जंगलराज की पोल खोल कर रख दी है। जिस स्थान पर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया उससे कुछ ही दूरी पर राजधानी की मुख्य कोतवाली स्थित है तथा मुख्य बाजार में चौबीसों घंटे भीडभाड रहती है परन्तु पुलिस आम जनता की सुरक्षा के प्रति असंवेदनशील बनी हुई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चाहे महिला सुरक्षा का मामला हो, चाहे आम आदमी की जानमाल की सुरक्षा का राज्य पुलिस हर क्षेत्र में विफल रही है। अपराधी अपराध कर साफ बच रहे हैं तथा पुलिस द्वारा जनता की आंख में धूल झोंकने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार पूर्व में राज्य में हुए अंकिता भण्डारी हत्याकांड की गुत्थी पूरी तरह सुलझाने तथा वीआईपी का खुलासा करने में भी पुलिस अभी तक नाकाम रही है इससे यह भी साबित हो चुका है कि पुलिस द्वारा कहीं न कहीं अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed